BREAKING

छत्तीसगढ़

गौ हॉस्पिटल के उद्घाटन पर साजा में श्री राम कथा , पधारेंगे अयोध्या मंदिर के उत्तराधिकारी

 

साजा। श्री हरिनाम संकीर्तन सेवा संस्थान साजा के द्वारा बनाये जा रहे गौ वंशों के लिए आधुनिक चिकित्सा सेवा से सु सज्जित गौ हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर साजा नगर में होने जा रहा है श्री राम कथा । जिसमे अयोध्या धाम के उतराधिकारी महंत (श्री राम कुंज कथा मंडपम) के संत श्री सत्यनारायण दास जी महराज का आगमन साजा नगर में हो रहा है । संस्थान के अध्यक्ष श्री हरीश चतुर्वेदी जी महाराज ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि गौ वंशों की पीड़ा एवं तकलीफ़ को देखते हुए हमारी संस्था के द्वारा निरंतर निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य किया जा रहा है | जब कभी भी किसी गौ माता की चिकित्सा संबंधित कोई समस्या आती है तो उनका इलाज कर उन्हें वही छोड़ना पड़ता हैं जिससे उनका नियमित उपचार नहीं हो पाता है इसलिए हमारी संस्था श्री हरिनाम संकीर्तन सेवा संस्थान के द्वारा देवी संतान सुंदरी गौ सेवा के नाम से हॉस्पिटल खोला जा रहा हैं । हॉस्पिटल के शुभारंभ पर साजा में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जो 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होगी । 1 दिसंबर को विशेष रूप से श्री रामार्चन महायज्ञ रखा गया है । कथावाचक श्री राम मंदिर के उतराधिकारी श्री सत्यनारायण दास जी महाराज होंगे । संस्था के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने नगर वासियों समेत पूरे क्षेत्र वासियो को आमंत्रित किया है और कहा कि यह कार्यक्रम आम जन मानस का कार्यक्रम है जिसमें सभी लोग अपने सहपरिवार सहित पधार कर संगीत मय श्री राम कथा का श्रवण पान कर अपने मानव जीवन को धन्य करे ।

Related Posts