Home छत्तीसगढ़ परसवाड़ा क्षेत्र में बनेंगे 19 सामुदायिक भवन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे...

परसवाड़ा क्षेत्र में बनेंगे 19 सामुदायिक भवन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे का रंग लाया प्रयास, मंत्री पटेल से मिलकर रखी थी डिमांड, राजा बोले क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता

1
0

बालाघाट। परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 को मिलाकर 19 सामुदायिक भवन बनेंगे। जिससे ग्रामीण पंचायत क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। सामुदायिक भवन होने से पंचायत के लोग, एक जगह बैठकर, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन कर सकेंगे।


दरअसल, परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत क्षेत्र में सामुदायिक भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे से पंचायत सरपंच, यह मांग रख चुके थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे ने, सामुदायिक भवन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात कर उनके सामने, पंचायतो मंे सामुदायिक भवन के लिए आवेदन सौंपा था। जिसके बाद पंचाायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 19 सामुदायिक भवन स्वीकृत किए है। जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 में बनाए जाने वाले सामुदायिक भवन है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे ने मंत्री प्रहलाद पटेल का क्षेत्रीय जनता की ओर से आभार जताया है। उन्होंने जारी बयान में बताया कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। सरपंचो से मुलाकात और चर्चा के दौरान, पंचायत में सामुदायिक भवन की डिमांड आते रही है। जिसको देखते हुए एकजाई, सामुदायिक भवन के लिए मंत्री प्रहलाद पटेल से चर्चा के साथ ही आवेदन सौंपा था। यह खुशी की बात है कि मंत्री प्रहलाद पटेल ने क्षेत्र की जनता को 19 सामुदायिक भवन की सौगात दी है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक आग्रह पर परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी, ओरम्हा, पाथरवाड़ा,भरवेली, आंवलाझरी, जागपुर, धापेवाड़ा, पेंडरई, कोहकड़ीबर,खुरसोडी, गढदा, चिजगांव,
टाकाबर्रा, गुडरू, मगरदर्रा, अतरी,कुमादेही और मोहगावमाल पंचायतों में 19 सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी है। जिसका लाभ पंचायत क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उन्होंने पंचायत सरपंचो से कहा है कि पंचायत में सामुदायिक भवन का उत्कृष्ट निर्माण करें, ताकि भवन से पंचायत की एक नई पहचान हो।