Home छत्तीसगढ़ लाडली लक्ष्मी पथ पर असामाजिक तत्वो का डेरा, सामाजिक संगठन के साथ...

लाडली लक्ष्मी पथ पर असामाजिक तत्वो का डेरा, सामाजिक संगठन के साथ हॉस्टल प्रबंधन और छात्राओं ने की शिकायत, एसपी ने दिखाई गंभीरता, पुलिस भी पहुंची और पथ में लगे स्ट्रीट खंबो पर लगी लाईट

1
0

बालाघाट। नगरीय क्षेत्र के प्रमुख मार्ग लाडली लक्ष्मी पथ में पीएम श्री विद्यालय के साथ-साथ कन्या विद्यालय और महाविद्यालय है। यही नहीं बल्कि यहां छात्राओं के छात्रावास है। जिस मार्ग पर शाम होते ही गहरा अंधेरा छा जाने से यहां से गुजरने वाले आम लोगों के साथ ही स्कूली और छात्रावास की छात्राओं को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। जिसके बाद महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर कार्य कर रही सामाजिक संस्था रक्षिका शौर्य शक्ति फाउंडेशन ने स्कूली और छात्रावास की बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एसपी से शिकायत की थी। जिसका असर भी अब नजर आने लगा है।
संस्था की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी आदित्य मिश्रा ने ना केवल मार्ग का निरीक्षण किया, महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्रावास की बालिकाओं से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि वह सुरक्षा को लेकर चिंता ना करे। बल्कि रात में ही स्ट्रीट खंबे भी बल्ब की रोशनी से रोशन हो उठे। इसके अलावा, यहां लगे पेड़ो की भी छटाई की गई है। ताकि स्ट्रीट लाईट की रोशनी स्कूल और छात्रावास कैंपस परिसर में पहुंच सके। हालांकि संस्था का मानना है कि अब भी रोशनी कम है, जिस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।


संचालिका जयश्री सोनवाने ने बताया कि बालिका सुरक्षा को लेकर संस्था काम करती है, लाडली लक्ष्मी पथ मार्ग पर बालिकाओं के साथ हो रही घटनाओं और अंधेरे की स्थिति को लेकर हमने, एसपी साहब और संबंधित अमले को इसकी शिकायत कर सुरक्षा और कार्यवाही की मांग की थी।
छात्रावास अधीक्षका हेमलता वर्मा बताती है कि लाडली लक्ष्मी पथ मार्ग मंे असामाजिक तत्वों की मौजूदगी से स्कूल और देरशाम ट्यूशन से आने वाली बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं हो रही थी। पथ में लगे स्ट्रीट लाईट की रोशनी नहीं होने से, असामाजिक तत्व, इसका फायदा उठा रहे थे। दीपावली के बाद कैंपस में बम फेंकना और एक दिन, छात्रावास में असामाजिक तत्व ने प्रवेश कर लिया था। जिससे बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। जिसे लेकर महिलाओं और बच्ची की सुरक्षा को लेकर कार्य कर रही संस्था संचालिका जयश्री प्रकाश सोनवाने के साथ एसपी साहब से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी।