बालाघाट। दिल्ली में सोमवार को हुए बम ब्लास्ट के बाद प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है। जिसके तहत बालाघाट जिले में मंगलवार को पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और स्नेपर डॉग के साथ टीम ने बस और रेलवे स्टेशन में जांच अभियान चलाया। सायंकाल 4 बजे से 5 बजे तक तकरीबन एक घंटा तक पुलिस ने रेलवे स्टेशन मंे जांच की। स्नेपर डॉग के साथ बम निरोधक दस्ते ने यंत्रो की मदद से रेलवे स्टेशन में खड़े गोंदिया-जबलपुर ट्रेन के भीतर, रेलवे डिब्बे में जांच की। साथ ही स्टेशन में संदिग्ध नजर आ रहे लोगों की जानकारी के साथ ही संदिग्ध बैगों की तलाशी ली गई। जिसके बाद पुलिस बस स्टेशन पहुंची और यहां भी सुरक्षा के मद्देनजर, बसो, संदिग्ध व्यक्ति और सामानों की जांच की गई।
सीएसपी वैशालीसिंह कराहलिया ने बताया कि दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट को लेकर जिले में अलर्ट है। जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में रेल्वे स्टेशन और बस स्टैंड, पुलिस के साथ बीडीडीएस टीम, स्नेपर डॉग की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों, सामानो की तलाशी ले रही है। जो बड़े लगेज है, उन्हें चेक किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन में लंबे समय से रखे लावारिश वाहनों की भी जानकारी ली जा रही है, उन्हांेने बताया कि सड़को पर यातायात का अमला, वाहनो की चेकिंग कर रहा है।



