Home छत्तीसगढ़ सांसद श्रीमती पारधी का दौरा कार्यक्रम

सांसद श्रीमती पारधी का दौरा कार्यक्रम

1
0

बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी 31 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे सरदार पटेल विश्व विद्यालय डोंगरिया में सरदार पटेल की प्रतिमा के सफाई और माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात वे प्रातः 09 बजे पुलिस लाइन बालाघाट में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा प्रातः 09:15 बजे आम्बेडकर चौक में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वी जयंती के अवसर पर पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगी। सांसद श्रीमती पारधी दोपहर 02:00 बजे सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत संचालित “अंगीकार-2025 मेला शहरी” में शामिल होंगी और दोपहर 02:30 बजे शीतल पैलेस में आयोजित सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी।

भंडारपुर में शिविर लगाकर दी गई प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी 

      बालाघाट वृत्त अंतर्गत दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को  वितरण केंद्र मोहगांव अंतर्गत पंचायत भवन  भंंडारपुर  में  विद्युत उपभोक्ता , जन प्रतिनिधि, कनिष्ठ अभियंता, सोलर वेंडर, सरपंच  की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें उपस्थित नागरिकों को V-Mitra ऐप  एवं शासन द्वारा प्रचलित पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दी गई।

       पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ, योजना के उद्देश्य, पर्यावरण हित, नवीनीकरण ऊर्जा के सबंध में उपस्थित नागरिको को अवगत कराया गया । जिसमे पूर्व से स्थापित सोलर कनेक्शन धारी हितग्राहियों द्वारा इस योजना के लाभ के बारे में बताया गया । उपभोक्ताओं को नेट मीटर के बारे में एवं सोलर प्लांट की लागत राशि के बारे मे बताया गया । साथ ही प्रति किलोवाट मिलने वाली सब्सिडी की राशि के बारे में  एवं बैक से सिविल स्‍कोर के आधार पर कम ब्‍याज दरों के बारे में जानकारी दी गई ।

      शिविर में कृषि पंप हेतु लागू कुसुम बी योजना के बारे में भी जानकारी दी गई एवं शासन द्वारा दी जा रही 90% सबसिडी के बारे में जानकारी दी गई । 12 उपभोक्‍ता द्वारा सोलर लगाने हेतु सहमती प्रदान की गई  साथ ही शिविर में  V-Mitra ऐप के बारे में बताया गया । जिसमें विधुत चोरी एवं अन्‍य अनियमितताओं की रोकथाम एवं पारदर्शिता हेतु विधुत का दुरूपयोग करने वालों के विरूद्ध सूचना दिये जाने की सुविधा प्रदान की गई है एवं सूचना सत्‍य होने पर, सूचना देने वाले को ईनाम ऑनलाइन प्रदाय किया जावेगा के बारे में जानकारी प्रदान की गई।