Home छत्तीसगढ़ रायपुर में तेज बारिश, दोपहर में छाया अंधेरा:10 जिलों में अलर्ट, 9...

रायपुर में तेज बारिश, दोपहर में छाया अंधेरा:10 जिलों में अलर्ट, 9 में बाढ़ का खतरा; बिलासपुर में घरों-दुकानों में घुसा पानी

1
0

रायपुर और रायगढ़ में गुरुवार दोपहर तेज बारिश हुई। रायपुर में घने बादलों के कारण दोपहर 3 बजे ही अंधेरा छा गया। इस बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों बलरामपुर, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, कोरिया, महासमुंद, रायपुर और सूरजपुर में अचानक बाढ़ आने का खतरा जताते हुए अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा आज सेंट्रल छत्तीसगढ़ के दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, महासमुंद, गरियाबंद सहित 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायपुर-बेमेतरा, कबीरधाम सहित 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिलासपुर में भी गुरुवार को तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों, दुकानों और गलियां में पानी भर गया। एक घंटे की बरसात में लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा।अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इसके बाद कल यानी 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। बुधवार को दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश हुई है। कवर्धा जिले के भौराटोला में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत हो गई।