BREAKING

देश

दिल्ली में आंधी-बारिश, 49 फ्लाइट डायवर्ट

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ- दिल्ली में रविवार सुबह आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। मिंटो रोड, मोती बाग और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की सड़कों पर पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।

इसके चलते 100 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया कि रात 11:30 बजे से सुबह 4:00 बजे तक 49 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। अब हालात सामान्य हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कल रात आई आंधी-बारिश के चलते ACP ऑफिस में बने कमरे की छत गिर गई। इसमें सब इंस्पेक्टर (SI) वीरेंद्र कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मानसून कल देश में दस्तक दे चुका है। यह केरल में अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा है। वहीं, आज से नौतपा की भी शुरुआत हो रही है, जो 2 जून तक रहेगा। इस दौरान भीषण गर्मी होती है।

मौसम विभाग ने आज देश के 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड में ओले गिरने और राजस्थान में धूल भरी आंधी-हीटवेव की चेतावनी दी है।

Related Posts