छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मतदान की तैयारियों और मतदान केन्द्र पर सुविधाओं के बारे में आज रेडियो पर बताएंगे सी.ई.ओ. : आकाशवाणी रायपुर से रात साढ़े आठ बजे प्रसारित होगी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की भेंट-वार्ता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू रेडियो पर प्रदेश में तीन चरणों में होने वाली मतदान की तैयारियों और मतदान केन्द्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताएंगे। आकाशवाणी रायपुर से इस संबंध में उनकी भेंट-वार्ता का प्रसारण 07 अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री साहू आकाशवाणी के समसामयिक विषयों के साप्ताहिक कार्यक्रम श्बातों-बातों मेंश् के तहत समाचार संपादक श्री विकल्प शुक्ला से चर्चा करेंगे। इस दौरान वे मतदान की प्रक्रिया, मतदान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं और मतदाता को वोट डालने के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देंगे।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार रायपुर  / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री श्री…