BREAKING

अन्य

Urmila Matondkar ने नागरिकता कानून की तुलना अंग्रेजों के तानाशाही वाले कानून से की

फिल्म अभिनेत्री Urmila Matondkar का एक वीडिया सामने आया है, जिसमें वे नागरिकता कानून (सीएए) की तुलना अंग्रेजों के जमाने के तानाशाही वाले कानून से कह रही हैं। Urmila Matondkar का कहना है कि 1919 में जब दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ तो अंग्रेजों को आभास हो गया था कि भारत में उनके खिलाफ गुस्सा है और यह जल्द सामने आने वाला है। इसको दबाने के लिए तब अंग्रेजे एक कानून लाए थे, जिसका नाम रॉलेट एक्ट था। इस कानून में अंग्रेजों को ये अधिकार थे कि वे बिना किसी कारण के लोगों को जेल में बंद कर सकते थे। किसी भी विरोध प्रदर्शन को बिना कारण बताएं दबा सकती है। बकौल Urmila Matondkar, उस कानून में और आज की सरकार के लाए इस कानून में कोई अंतर नहीं है। ये दोनों कानून देश के इतिहास में काले अक्षरों में लिखे जाएंगे। 

What's your reaction?

Related Posts