Home छत्तीसगढ़ गरबा नाइट में बवाल : बजरंग दल और आयोजकों के बीच झूमाझटकी,...

गरबा नाइट में बवाल : बजरंग दल और आयोजकों के बीच झूमाझटकी, मारपीट का वीडियो वायरल

4
0

दुर्ग-  नवरात्रि के अवसर पर दुर्ग जिले में जगह-जगह गरबा का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित हॉकी ग्राउंड में गरबे के आयोजन में बजरंग दल के कार्यकरताओं ने जमकर बवाल काटा है। इस दौरान जमकर झूमाझटकी और मारपीट भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल पूर्व महापौर और दुर्ग शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की ओर से आयोजित दो दिवसीय गरबा नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बजरंग दल के लोगों ने गरबा में फिल्मी गाने और मुस्लिम लड़कों की उपस्थिति का विरोध किया। वायरल वीडियो में बजरंग दल के जिला संयोजक मंच पर चढ़कर माइक से विरोध करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आयोजक और बजरंग दल के जिला संयोजक राम लोचन तिवारी के बीच मारपीट भी हुई।

वीडियो में रामलोचन कहते नजर आ रहे हैं कि यह पर्व मां दुर्ग की उपासना का है। यहां फिल्मी गाने न बजाया जाए और किसी मुस्लिम को यहां इंट्री न दी जाए और अगर दी जा रही है तो उनके मां-बहन बेटियों को भी यहां लाया जाए। इस विरोध के दौरान गरबा आयोजकों ने बजरंग दल के विरोध पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।