बालाघाट। ग्राम पंचायत छिंदलई (खैरगांव) में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालाघाट विधानसभा क्षेत्र की विधायक माननीय अनुभा मुंजारे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान क्षेत्र में सड़क निर्माण,शासकीय हाईस्कूल की बाउंड्रीवॉल सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिलने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदलई के वैनगंगा नहर क्षेत्र स्थित शंकरटोला में राजू पंचेश्वर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का विधायक निधि से ₹7.95 लाख की लागत से भूमिपूजन किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत छिंदलई के शासकीय हाईस्कूल में गौण खनिज मद से ₹14.89 लाख की लागत से निर्मित बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया गया। वहीं वैनगंगा नहर से देवीटोला तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन जिसमें गौण खनिज मद से 9.99 लाख एवं पंचायत मद से ₹3.31 लाख की लागत से विकास कार्य हुए।

विधायक मुंजारे ने बताया कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय परिसर की व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर आधारभूत सुविधाओं का विकास ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ग्रामीण विकास को प्राथमिकता
अनुभा मुंजारे ने बताया कि ग्राम पंचायत छिंदलई एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों का क्रियान्वयन ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और किसानों को सुविधा मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला पंचायत बालाघाट के सभापति माननीय झामसिंह नागेश्वर, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मधुसूदन शर्मा, जनपद पंचायत लालबर्रा क्षेत्र क्रमांक 2 के सदस्य जाहिद खान, कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य ज्ञानचंद शर्मा, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य विनीता सोनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लालबर्रा मनीराम भोयर, सहकारी समिति लालबर्रा के पूर्व अध्यक्ष अनिल (बबली) शर्मा, ग्राम पंचायत छिंदलई के पूर्व सरपंच गंगाराम राहंगडाले, प्रेमचंद राहंगडाले, रमा टेकाम एवं गुरुप्रसाद बिसेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सतेन्द्र दमाहे, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष खमरिया दमनसिंह राहंगडाले, कांग्रेस जिला सचिव भाऊराम गाडेश्वर, विधायक प्रतिनिधि एवं सरपंच अनीस खान, श्री आनंद बिसेन जी, श्री शैलेश केकती जी, श्री नितिन सांखला जी,श्री सुमित स्वामी जी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पूर्व सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, वरिष्ठ नागरिक तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
ग्राम पंचायत छिंदलई की सरपंच श्रीमती कृष्णा/भीवराम मानेश्वर सहित पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने विकास कार्यों को ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।




