* वरिष्ठ सदस्य लोधी दशरथ सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से किया महामंत्री नियुक्त ।
* दीपावली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबलपुर विधायक लोधी निरज सिंह ठाकुर ।
** लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ ने दिया स्व. मेघराज लिल्हारे को श्रध्दांजलि।
रायपुर – लोधेश्वरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में एक आवश्यक बैठक विगत दिनों लोधेशवरधाम टोल प्लाजा के पास, कुमहारी में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी 22 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली वार्षिक सम्मेलन, युवक- युवती परिचय सम्मेलन, दीपावली मिलन समारोह एवम स्मारिका प्रकाशन और विमोचन के बारे में विस्तार से चर्चा हुई । साथ ही इस अवसर पर वार्षिक सदस्यता और आजीवन सदस्यता के साथ-साथ लोधेशवरधाम में निर्माणाधीन महिलाओं के लिए चेन्जिंग रूम और शौचालय निर्माण, हाईटेंशन तार को स्थान्तरित करने के अलावा जल व्यवस्था प्रदाय करने के बारे में आवश्यक चर्चा की गई । इस वर्ष के कार्यक्रम में जबलपुर के युवा विधायक माननीय श्री निरज सिंह ठाकुर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है ।
लोधेशवरधाम के अध्यक्ष सुरेश कुमार सृलाखे ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार होने वाले कार्यक्रम को इस साल और भी वृहद रूप दिया जायेगा, हमारे यहां से प्रकाशित होने वाले स्मारिका की चर्चा देशभर में होती है । सभी स्वजातीय बंधूओ से आव्हान किए है कि अपने अपने क्षेत्र से विवाह योग्य युवक युवती का बायोडाटा प्रकाशन के लिए शीघ्र भेजिए। साथ ही अपने क्षेत्र से प्रतिभावान छात्रों के अलावा उल्लेखनीय कार्य करने वाले समिति, संगठन और संसथाओं की विस्तृत जानकारी भेजिए ताकि उन्हें ऐतिहासिक स्मारिका में उचित स्थान दिया जा सकेगा ।

इस अवसर पर वृन्दावन धाम से साध्वी अंबालिका किशोरी जी लोधी को आध्यात्मिक वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया । वे महिलाओ को जागृति, नारी शिक्षा और समाजिक दायित्व का बोध करायेगी। इस दौरान वे यंगर्स को पाश्चात्य संस्कृति को त्याग कर सनातन संस्कृति और सामाजिक संस्कृति की शिक्षा प्रदान करेंगे । इस दौरान लोधी समाज की स्वर कोकिला लोधी कल्याणी डहारे जी की मधुर आवाज से अपनी काव्य का पाठ करेंगे । छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के लोधेशवरधाम के इस परिचय सम्मेलन में देशभर से युवक- युवती भी अपना परिचय देंगे । उल्लेखनीय है कि लोधेशवरधाम के वरिष्ठ सदस्य श्री दशरथ सिंह ठाकुर को समाज द्वारा सर्वसम्मति से महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस आवश्यक बैठक में सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण सहित स्वजातीय बंधू उपस्थिति थे । गौरतलब है कि लोधेशवरधाम के वरिष्ठ पदाधिकारी लोधी कृष्ण कुमार लिल्हारे जी के पिताजी स्व. श्री मेघराज लिल्हारे जी को श्रध्दांजलि भी दी गई । उपरोक्त जानकारी लोधेशवरधाम, लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के सचिव लोधी प्रहलाद दमाहे ने दी है।



