रायपुर। श्री श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष संगीता सरावगी ने बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी विशेष रूप से उपस्थित रही।

वही सचिव राजश्री अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनायशा युग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही पायल अग्रवाल को सावन क्वीन से नवाज़ा गया। राजश्री ने बताया कि समिति की महिलाओं द्वारा भारत की अनेकता में एकता के संदेश को दर्शाते हुए विभिन्न समाजों की संस्कृति को खुशबसूरती से प्रस्तुत करते हुए आकर्षण केंद्रित किया। महोत्सव में खुशबू केडिया,आशा अग्रवाल,रेखा बजाज, श्रद्धा बजाज,सरिता अग्रवाल,मीनू मोदी,कृष्णा,शीतल अग्रवाल, निधि सरावगी,श्वेता अग्रवाल,पुष्कर मंजू गोकुलकर सहित समिति की अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।




