जेसीआई रायपुर संस्कार एवं देवेंद्र नगर रेजिडेंस सोसायटी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सावन उत्सव 2026” आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता से अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन में 80 से अधिक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
हमारी विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं आभार—
🌸 श्रीमती कविता राठी जी
वनबंधु परिषद एकल अभियान महिला समिति
प्रदेश मीडिया प्रभारी (छत्तीसगढ़)
🌸 श्रीमती कृतिका जैन जी
पार्षद, देवेंद्र नगर (भाजपा)
आप दोनों की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरणादायी उद्बोधन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके लिए हम आपका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
इस सफल आयोजन के लिए हमारे मार्गदर्शकों का विशेष आभार—
🌿 जेसी बर्खा अंडानी – अध्यक्ष
🌿 जेएफएम जेसीआई सीनेटर निलेश शाह – चैप्टर कोऑर्डिनेटर
🌿 जेसी एचजीएफ सीए सागर जैन – चैप्टर इंचार्ज
🌿 जेसी आदित्य टिकरिहा – पूर्व अध्यक्ष (IPP)
🌿 जेसी जेएफएम अंकित दास माणिकपुरी – सचिव
साथ ही सभी सदस्यगण, सहयोगी, देवेंद्र नगर रेजिडेंस सोसायटी महिला मंडल, आयोजन समिति एवं सभी सहभागी बहनों का हार्दिक धन्यवाद, जिनके सहयोग, समर्पण एवं उत्साह से यह आयोजन अविस्मरणीय बन सका।
आप सभी का स्नेह एवं विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। 💚
सादर आभार
जेसीआई रायपुर संस्कार 🌿




