BREAKING

छत्तीसगढ़

माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा “रंगीला” सावन प्रदर्शनी का आयोजन

 

एकत्र हुई राशि से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में करेंगे मदद

रायपुर। गुढियारी माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में एक दिवसीय “रंगीला” सावन उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन आज सोमवार को गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम भवन में संपन्न हुआ, उक्त जानकारी देते हुए संगठन की अध्यक्ष भावना राठी एवं सचिव संगीता मालानी ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया।

वही प्रदर्शनी में फ़ैशन,ज्वेलरी,घर सजावट एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल रहे।। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मनोरंजन एवं मस्ती से भरपूर गीत संगीत के साथ धमाकेदार हौजी,सरप्राइज़ गिफ़्ट,लकी ड्रॉ एवं कई आकर्षक पुरस्कार रहे lकार्यक्रम की संयोजिका सविता सोनी एवं रेखा पुंगलिया ने बताया कि कार्यक्रम से एकत्र होने वाली राशि को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पुष्पा राठी, संतोष चांडक, ममता टावरी, पूजा शिल्पकार,किरण अग्रवाल, बिंदिया अग्रवाल, बरखा अंदानी,मोनी अग्रवाल, राखी अग्रवाल, पूर्णाशा कोशिर,देवी अग्रवाल,सवेरा,सविता गुप्ता, रेशमा, आशा फटनानी,ऋतु वर्मा, मनीषा मौजूद रहे।

Related Posts