बैहर 13 जुलाई दिन सोमवार को इंडियन डेन्टल एसोसिएशन (आई.डी.ए.) बालाघाट विंग के द्वारा विशाल मुफ्त दंत चिकित्सा जाँच और उपचार शिविर का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल बैहर के प्रांगण में आयोजन किया गया । इस विशाल शिविर का आयोजन स्व0 त्रिलोकचंद कोचर की गहन स्मृति में किया गया जो एक प्रसिध्द समाजसेवी, दयालु और गरीबों की मदद करने वाले व्यक्तित्व के थे । उनके असाधारण सामाजिक कार्य चिकित्सा एवं खेल के क्षेत्र में बहुत बड़े योगदान के लिये जाना जाता है । पूरे क्षेत्र के सभी स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो हजार से अधिक बच्चों ने शिविर में भाग लिया, आवश्यक उपचार, दवा, टूथपेस्ट और दांतों की स्वच्छता के बारे में चिकित्सकों द्वारा जानकारी दी गई । प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति और चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य अभियान का सफल संचालन हुआ जिसमें चिकित्सक दल के समर्पित प्रयास भुलाये नहीं जा सकते । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. जितेन्द्र कोचर, डाॅ. जी.डी. अवधिया (म.प्र. प्रदेश अध्यक्ष), डाॅ. मीरा अरोरा (आई.डी.ए. बालाघाट अध्यक्ष), डाॅ. आदित्य बढ़ई (आई.डी.ए. बालाघाट सचिव), इनके नेतृत्व में पूर्ण रूप से शिविर के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया ।


विशेष सहयोगी साथी उत्कृष्ट प्राचार्य श्री आलोक चैरे जी, श्री नितिन जैन (समाजसेवी) विक्रम जैन (समाजसेवी), श्री नवनीतसिंह परिहार (राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारीद), श्री राजेश बम्हुरे, श्री संजय लाकड़े, श्री सुनील खोब्रागड़े एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों ने अपना भरपूर सहयोग दिया । कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. श्री त्रिलोकचंद कोचर के मानव सेवा के कार्य को मानवता के लिए बहुत बड़ा योगदान बताया। आई.डी.ए. के प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसे कार्यक्रम भविष्य में और होते रहने की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. जितेन्द्र कोचर ने अपने पिताजी के मानव सेवा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सभी का साथ देने की बात कही है । शासकीय उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य श्री आलोक चैरे ने स्कूल को आयोजन स्थल के रूप में चुनने और यह सुनिश्चित करने के लिये हजारों छात्र-छात्राओं को विश्वस्तरीय दंत चिकित्सा विशेषज्ञों का मुफ्त में लाभ मिला इसके लिए आई.डी.ए. और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया । सेवाऐं देने वाले डाॅक्टर में प्रमुख रूप से शामिल थे इंडियन डेंटल एसोसिएशन की अध्यक्ष डाॅ. मीरा अरोरा, सचिव डाॅ. आदित्य बढ़ई, डाॅ. अक्षय अरोरा, डाॅ. अलका परते, डाॅ. विभा चैधरी, डाॅ. स्नेहा बिसेन, डाॅ. अश्विनी उइके, डाॅ. निलिमा लिल्हारे, डाॅ. नेहा बिसेन, डाॅ. योगेश बिसेन, डाॅ. विनू खोसला, डाॅ. सैलजा दुबे, डाॅ. अक्षय चैहान, डाॅ. प्रयाग राजपूत, डाॅ. अमन खोसला, डाॅ. अजय कसवे, डाॅ. सुलभ पगारिया, डाॅ. अमित मिश्रा इन सभी के द्वारा निःशुल्क दंत शिविर में अपनी सेवाऐं दी, इसके लिए त्रिलोकचंद शांतिदेवी कोचर ट्रस्ट और विक्रम जैन जी ने आभार व्यक्त किया ।








