अगर आप 18 या 19 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड या झारसुगुड़ा रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम किया जाएगा।
इसके चलते कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि दो ट्रेनें बिलासपुर से ही चलेंगी और वहीं तक आएंगी।
रेलवे के मुताबिक भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) का काम किया जाएगा। यह काम रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। इसी वजह से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द…
19 जुलाई
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर
18 और 19 जुलाई
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
18 जुलाई
68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
दो ट्रेनें बिलासपुर तक ही चलेंगी
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर से ही रवाना होगी। यानी गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर में ही समाप्त होगी। यानी बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।








