रायपुर- पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल को मंगलवार को दिल्ली बुलाया गया है। पार्टी हाईकमान पंजाब में चल रहे विवाद पर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेगा।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी अपनी नाराजगी रख सकते हैं। ऐसे में पंजाब में जारी गुटबाजी और संगठनात्मक विवाद पर आज अहम फैसला होने की संभावना है।
भूपेश बघेल पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में डेरा डालकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। उनका प्रयास अलग-अलग गुटों को एक मंच पर लाकर विवाद खत्म करने का है, लेकिन अब तक पूरी सहमति नहीं बन सकी है









