BREAKING

छत्तीसगढ़

माना विमानतल पर देवकीनंदन ठाकुर का भव्य स्वागत, शासन ने दिया राजकीय अतिथि के दर्जा

 

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर महाराज का माना विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अगुवाई में सैकड़ों सनातनियों ने महाराज देवकीनंदन ठाकुर का ढोल –नगाड़ों के साथ स्वागत कर रैली के रूप में वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे।

श्री राठी ने बताया कि श्रीराम मंदिर में देवकीनंदन महाराज का रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू द्वारा स्वागत कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात प्रभु श्रीराम के दर्शन कर देवकीनंदन महाराज ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए अच्छी बारिश की कामना की। श्री अग्रवाल ने बताया कि फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से देवकीनंदन महाराज को राजकीय अतिथि का दर्जा देने की मांग की गई थी जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा महाराज श्री के रायपुर आगमन से लेकर प्रस्थान तक उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया।

श्री राठी ने बताया कि बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक श्रीमद भागवत का कथा का आयोजन किया जा रहा है, इस हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, विभिन्न समितियों का गठन कर भक्तों को सुविधाजनक स्थान प्रदान करने की कोशिश की जाएगी। माना विमानतल पर स्वागत करने के दौरान प्रमुख रूप से योगेश अग्रवाल, राजकुमार राठी,शिवरतन गुप्ता, अशोक गुप्ता, रेखा साहू, कृतिका जैन, संजय चौधरी,राजेश अग्रवाल, राजीव अवस्थी ,नवीन लोढ़ा, दर्शन सांखला,सुब्रत घोष, विनोद पहुआ, दीपक गुप्ता, आलोक पांडे,रोशनी मिश्रा, सीमा सिंह निशा, राजेंद्र पारख, मालती साहू,रेखा शर्मा, रूबी सुराना, फुलमनी सोनवानी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts