BREAKING

छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में घायल युवती ने तोड़ा दम, गोंदिया से शव लाया गया घर, युवक की हालत भी नाजुक, वाहन की तलाश कर रही पुलिस

बालाघाट। लालबर्रा-सिवनी हाईवे में कटंगटोला नाला के पास सड़क हादसे में घायल हुई युवती प्रेमलता पिता टेकचंद पांचे (19) की बुधवार को गोंदिया में मौत हो गई। जिसके शव का गोंदिया में पोस्टमार्टम करवाकर, गृह ग्राम किरनापुर थाना क्षेत्र के धड़ी लाया गया। जिसके बाद परिजनों, परिचितो और ग्रामीणो की मौजूदगी में आज अंतिम संस्कार किया गया। जबकि युवक उत्तम राहंगडाले (28) की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका गोंदिया के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दरअसल, युवती और युवक, एक ही गांव के रहने वाले है, युवती प्रेमलता, मंगलवार को बीएससी सेकंड इयर का पेपर देने सुबह घर से आई थी। जिसके बाद, वह युवक उत्तम राहंगडाले के साथ कब गई और कहां जा रही थी, इसकी कोई जानकारी परिजनों को नहीं है। दुर्घटना के बाद उसके पास मिले मोबाईल नंबर से परिजनों को उसके घायल होने की खबर मिली। जिसके बाद परिजन, लालबर्रा पहुंचे। जहां से गंभीर रूप से घायल युवक और युवती को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से भी उन्हें रिफर कर दिया गया। जिसके बाद युवक, युवती के परिजन, उन्हें लेकर गोंदिया के अलग-अलग निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां गंभीर रूप से घायल युवती ने दम तोड़ दिया। जिसका बुधवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जाता है कि मंगलवार को युवक की मोटर सायकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें युवक, युवती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में दोनो के पैर टूट गए थे और सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सो में गंभीर चोटें आई थी। फिलहाल लालबर्रा पुलिस, मोटर सायकिल को टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। वहीं घटना में युवती के मौत हो जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts