BREAKING

छत्तीसगढ़

बड़ा हादसा टला:शॉर्ट सर्किट से जला सोलर पैनल, शो रूम में फैली आग, दो बसें हुईं खाक

शहर के दो अलग-अलग हिस्से में शनिवार सुबह आग लगने की घटना हुई। वीआईपी रोड में मौजूद बहुमंजिला इलेक्ट्रनिक्स शो रूम छत वाले हिस्से में अचानक आग फैल गई। सुबह शो रुम खुलने के समय कर्मचारियों ने छत वाले हिस्से से धुंए का गुबार उठता देखा। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

अंशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मचारियों ने बताया​ कि सुबह छत से धुंआ उठता दिखा। जब छत पर पहुंचे तो सोलर पैनल में पहले आग दिखी। आशंका है कि शॉर्ट ​सर्किट से आग लगने के बाद सोलर के मॉड्यूल में किसी तरह का ब्लास्ट हुआ है।

जिसके बाद आग तेजी से शो रुम के टॉप फ्लोर में फैल गई। टॉप फ्लोर फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक्स सामानों के गोदाम के रुप में इस्तेमाल होता है। जिसकी बड़ी मात्रा में स्टॉक मौजूद है। आग पूरे फ्लोर में फैल गई थी। वहीं तेजी से धुंआ भी उठ रहा था। मौके से पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरु हुआ। हालांकि शो रूम तब पूरी तरह खुला नहीं था।​ जिसकी वजह से फ्लोर में कर्मचारी मौजूद नहीं थे। ​ इससे गंभीर स्थिति नहीं बनी।

ढाई घंटे तक चला आग बुझाने ऑपरेशन शो रुम में आग लगने की सूचना के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों की तैनाती में आग बुझाने ऑपरेशन शुरु किया। बहुमंजिला इमारत होने की वजह से रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद कूलिंग को लेकर भी प्रयास किए गए ताकि आग दोबारा न भड़के। हालाकि शो रुम मे गोदाम में रखे लाखों रुपए के सामान खाक होने की आशंका है।

यार्ड में रखी दो बसें जलकर खाक इधर पाताल भैरवी मंदिर के पास मौजूद दादा ट्रैव्हल्स कंपनी के यार्ड में अचानक आग लग गई। आग इसी तेजी से फैली कि यार्ड में रखी दो बसें पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई। मौके से फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। जब ​तक दमकल वाहन पहुंचे यार्ड की दो बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालाकि दमकल कर्मियों के प्रयास से यार्ड में मौजूद दूसरी बसों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

संचालक के लौटने पर होगी जांच अंशदीप इलेक्ट्रानिक्स के संचालक परिवार के साथ पंजाब गए हुए थे। उन्हें कर्मचारियों व रिश्तेदारों ने फोन से घटना की सूचना दी। संचालक अंशु बग्गा ने भास्कर को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग शो रुम में फैली है। इसी दौरान सोलर पैनल का सिस्टम भी चपेट में आया है। इधर पुलिस टीम ने संचालक के लौटने के बाद आगजनी की जांच शुरु करने की जानकारी दी है।

Related Posts