Home छत्तीसगढ़ युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका, एसडीओपी बोले...

युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका, एसडीओपी बोले हर एंगल से की जा रही जांच

1
0
बालाघाट। बुधवार को रामपायली थाना के मुरझड़ क्षेत्र में चिखला और हिरवाटोला के बीच सड़क किनारे, एक अर्धनग्न युवक का शव मोटर सायकिल के साथ गिरे हालत में मिला है। जिस तरह से युवक के शरीर में चोटों के निशान है, उससे उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि जिस, तरह से उसका शव मिला है, उससे, साफ जाहिर होता है कि अज्ञात हत्यारों ने हत्या को एक्सीडेंट बताने का पूरा प्रयास किया है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक मौत की वजहों के हर एंगल से जांच करना शुरू कर दिया है।
घटना के बाद पुलिस ने युवक तरूण पिता टोपसिंह लिल्हारे (23) के शव को बरामद कर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया है। बताया जाता है कि युवक तरूण, वेल्डिंग का काम करता था। जो 5 मई की शाम, परिजनों को शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जिसके बाद आज उसके सड़क किनारे झाड़ियो में मृत हालत में गिरे होने की सूचना परिजनों को मिली थी।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बालाघाट से एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल को आसपास से कवर कर बारिकी से जांच की।
मृतक तरूण का शव जिस हालत में मिला है और जिस प्रकार से उसके शरीर पर पिटाई के निशान दिखाई दे रहे है, उसकी उसकी हत्या की आशंका प्रबल हो रही है।
तरूण की मौत के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, क्षेत्र में ऐसी चर्चा है कि तरूण का किसी युवती से प्रेमप्रंगस चल रहा था और जिसकी शादी में, वह उससे मिलने गया था। हालांकि पुलिस ने, अभी इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि घर से युवक शादी मंे जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद आज उसका शव मिला है। जिसे बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल पाएगा।