Home छत्तीसगढ़ एकल के प्रणेता एवं संघ के प्रचारक, हिंदू धर्म के प्रेरणास्रोत श्यामशरण...

एकल के प्रणेता एवं संघ के प्रचारक, हिंदू धर्म के प्रेरणास्रोत श्यामशरण गुप्त का रायपुर आगमन

1
0

 

हिंदू धर्म के मूल्य को समझ उसका संरक्षण करे–श्यामशरण गुप्त

रायपुर। एकल अभियान के प्रणेता एवं संघ के समर्पित प्रचारक श्यामशरण गुप्त का रायपुर में 1 मई से 4 मई तक चार दिवसीय प्रवास रहा,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि लगभग 55 वर्षों से वे निरंतर सेवा कार्य में समर्पित है एवं एकल अभियान के माध्यम से समाज एवं हिंदू धर्म के जागरण हेतु अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर चुके हैं।

वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान श्री गुप्त ने महिला समिति, रायपुर चैप्टर, युवा समिति, ग्राम उत्थान एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें लीं। वही महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने जानकारी दी कि बैठक में श्री गुप्त ने एकल विद्यालयों को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने के विषय में मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने जागरूक नागरिक के रूप में मतदान के महत्व और उसके सही उपयोग के बारे में भी विस्तार से समझाया।

सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि श्री गुप्त का स्पष्ट संदेश था कि हम सभी अपने हिंदू धर्म के मूल्यों को समझें, उनका संरक्षण करे, उनके प्रेरणादायी विचार एवं सरल मार्गदर्शन से सभी को बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर मिला। बैठक में प्रमुख रूप से चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया, सचिव चंद्रनाथ जैन, वनयात्रा प्रभारी अनिल डागा, संतोष अग्रवाल,मीना अग्रवाल, शुभांगी आपटे, उमा चंदिरमाणी, सुधा शर्मा, नंदनी बर्मा, किरण छावछरिया, देवी अग्रवाल अर्चना अग्रवाल,संगीता सहित युवा समिति की सचिव कंचन भीमसरिया उपस्थित रहे।