Home छत्तीसगढ़ पाथरवाड़ा में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ,श्रमदान से जल गंगा संवर्धन अभियान...

पाथरवाड़ा में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ,श्रमदान से जल गंगा संवर्धन अभियान को मिली नई ऊर्जा

1
0

 

 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का सराहनीय संदेश दिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पाथरवाड़ा में “जल मंदिर (प्याऊ)” का शुभारंभ किया गया।

कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य राहगीरों एवं आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना, साथ ही जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। गर्मी के मौसम में शुरू किया गया यह प्याऊ क्षेत्रवासियों के लिए राहत का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “जल ही जीवन है” केवल नारा नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व का आधार है। जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल का सदुपयोग करे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखे।

आयोजकों ने “जल शक्ति से नव भक्ति” का संदेश देते हुए नागरिकों से वर्षा जल संचयन अपनाने, जल स्रोतों की रक्षा करने और जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक संकल्प लिया कि जल सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। प्याऊ के शुभारंभ के बाद हेडपंप के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया, जिससे जल गंगा संवर्धन अभियान को नई ऊर्जा मिली। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार भगत, परामर्शदाता अरविंद दरवाड़े, रानी आचरे, कीर्ति गाड़ेकर, दयावंती आचरे, चंद्रकला देवारे सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।