BREAKING

छत्तीसगढ़

सर्वधर्म हनुमान मंदिर पहुंचे राज्यपाल, महाआरती कर छग राज्य की खुशहाली की कामना की

 

रायपुर। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सर्वधर्म संकटमोचन मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी,संरक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रेमन डेका द्वारा आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जी की महाआरती कर छत्तीसगढ़ की जनता की सुख–समृद्धि की कामना की गई।

श्री राठी ने बताया कि प्रातः हनुमान जी का अभिषेक एवं श्रृंगार कर दोपहर 12 बजे महाआरती की गई तत्पश्चात 1 बजे से प्रसादी वितरण प्रारंभ किया जिसमें 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। महाआरती में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंहदेव,राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा,मोतीलाल साहू,सुनील सोनी ,अनुज शर्मा,पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, नंदकुमार साहू, राजकमल सिंघानिया, कुलदीप जुनेजा, वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.सलीम राज, वर्णिका शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी,समाजसेवी महेंद्र बगड़िया, जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, एमआईसी सदस्य डॉ.अनामिका सिंह, पार्षद रोहित साहू, संतोष साहू, प्रभा विश्वकर्मा, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे सहित मंदिर समिति के विजय माहेश्वरी, महेंद्र सिंघानिया, रवि राठी, पवन मोहता, सुब्रत घोष,अंकित राठी, अनुराग चौधरी, शिवरतन गुप्ता सुजीत परिहार रवीन्द्र सिंह,नवरत्न माहेश्वरी,गोविंद शर्मा,तुषार पांडेय, वैभव अवस्थी सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts