Home छत्तीसगढ़ वैश्य एकता दिवस गऊ माता की सेवा कर मनाया गया

वैश्य एकता दिवस गऊ माता की सेवा कर मनाया गया

2
0

रायपुर ।अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा वैश्य एकता दिवस (गौ सेवा दिवस) के अवसर पर ग्राम बाना स्थित लीलावती देवी भगवानदास गौरव सेवा मंदिर (गौशाला) में गौ सेवा कर मनाया
गया उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया की इस गौशाला में विशेष रूप से उन गौमाताओं की सेवा की जाती है जो दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं, जिनके पैर नहीं हैं या जो असहाय अवस्था में हैं उनकी देखभाल, उपचार एवं संरक्षण की उत्कृष्ट व्यवस्था की गयी है साथ ही दुर्घटनाग्रस्त गौमाताओं को लाने के लिए एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध है, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सके। इस सेवा कार्य में गौशाला के संचालक
सुरेश जिंदल निरंतर समर्पण भाव से सेवा में लगे हुए हैं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, संरक्षक अशोक गुप्ता , सुभाष साहू , प्रदेश महामंत्री राजकुमार राठी,शिवरतन गुप्ता , संजय चौधरी
सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर गौमाताओं की गुड़, लौकी, केला, टमाटर, गोभी, खीरा खिलाकर सेवा की प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर जिले में वैश्य महासम्मेलन
द्वारा आयोजित किया गया।