Home छत्तीसगढ़ लोधी रेल परिवार सम्मान समारोह -2026 संपन्न हुआ

लोधी रेल परिवार सम्मान समारोह -2026 संपन्न हुआ

1
0

दिनांक 22.03.2026 रविवार को ,लोधी रेल परिवार सम्मान समारोह -2026 PIIT Greater Noida NCR-Delhi में देश के सभी शहरों से आये रेलवे के लगभग 350 अधिकारीगण और कर्मचारीगण एवं 200 से अधिक प्रतिष्ठित डाक्टर्स, इंजीनियर्स, चिकित्सक एवं समाजसेवी की अपार संख्या खचाखच भरा हुआ हाल के साथ यह ऐतिहासिक आयोजन अति सफल और सार्थक रहा। लोधी रेल परिवार समिति के सदस्य सभी सम्मानित लोगों का आत्मीय आभार व्यक्त करते हैं। समाज यानी समानता, बच्चे यानी समाज के अपने बच्चे जो भविष्य का नव निर्माण का आधार है। इस आयोजन की मुख्य विशेषता और फीडबैक निम्न प्रकार रहीं।
1- इतिहास में पहली बार लग भग देश के सभी शहरों से लगभग 350 से अधिक अधिकारीगण और कर्मचारीगण सहभागी बने।
2- 100% बच्चों और बड़ों का सामान्य स्वागत किया गया।
3- बच्चे से बड़ों, महिलाओं और पुरुषों को 1 से 2 मिनट मंच पर आने और बोलने का समय दिया गया।
4- बच्चे से बड़ों तक , डायरी, पत्रिका, शील्ड/ साल, सर्टीफिकेट, रानी अवंतीबाई/ स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की स्टेच्यू, तस्वीर, प्रशंसा पत्र, गले का पट्टा,, साल आदि कम से कम चार गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
5- जल पान और भोजन व्यवस्था उपवास आहार को ध्यान में रखकर किया गया।
6- यह आयोजन सुबह 08.00 बजे से सायं लगभग 07.00 तक बहुत ही शान्ति, शालीनता के साथ यज्ञ के प्रारंभ हुआ।
7- बाहर से आने बाले एक दिन पहले और रेल परिवार के लगभग 50 सदस्यों रहने और खाने की समुचित व्यवस्था की गयी।
8- इस आयोजन में लोगों द्वारा दिए गए वक्तव्यों में एक लाईन भी राजनीतिक नहीं थी। 100% सामाजिक, शिक्षा से पहले संस्कार, बच्चों का आपसी जुड़ाव, बच्चों के लिए मंच देना, देश-विदेश में बच्चों और समाज को जोड़कर नेटवर्किंग मार्केटिंग की तरह संगठित रहने और हर सम्भव मदद कराने वल दिया गया। समाज के बच्चों के शादी-विवाह को डिजिटल डायरेक्टरी के माध्यम से आसान बनाने के तरीकों पर वल दिया गया, दहेज न लेने- देने और अन्य व्यसनों से समाज को बचाने पर वल दिया गया।
9- विशेष रूप से बात यह देखी गयी कि PIIT Greater Noida NCR-Delhi के चेयरमैन, उनका पूरा परिवार, कालेज का स्टाप और लोधी रेल परिवार समिति ने तीन से 16 घंटे समाज को अपना परिवार समझते हुए सभी सात्विक और सामान्य व्यवस्थाएं जुटाने का दिल से काम किया।
10- समाज की व्यवस्था को मजबूत बनाने पर सकारात्मक चर्चा कर एक मिशाल पेस किया गया।
11- आने बाले साल सन् 2027 में लोधी रेल परिवार के साथ ही साथ अन्य क्षेत्रों के इच्छुक लोगों को संगठित करके उनकी जानकारियां डिजिटल डायरेक्टरी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
12- इस लोधी रेल परिवार की स्थापना दिनांक 24.09.1924 करके धीरे धीरे समाज के लोधी सदस्यों को जोड़ते हुए अंततः PIIT Greater Noida NCR-Delhi में एक शानदार आयोजन कर 100% लोगों का परिचय कर आपस में जोड़ने का काम किया।
13- परिवारिक शुद्ध परिचय आयोजन के माध्यम से बच्चों के शादी विवाह आसान कर अंतर्जातीय विवाह कम किये जा सकते हैं।
14- सामाजिक परिचय के माध्यम से दैनिक जीवन में पड़ने वाले कामों को आसान बनाया जा सकता है।
15- इस प्रकार के आयोजनों में सम्पर्क, बातचीत, क्रिया कलाप के माध्यम से संगठित होकर परिवार और समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।