Home छत्तीसगढ़ आमगांव-बरबसपुर मार्ग के डामरीकरण का गुणवत्तापूर्ण और मानक मापदंड के अनुसार 

आमगांव-बरबसपुर मार्ग के डामरीकरण का गुणवत्तापूर्ण और मानक मापदंड के अनुसार 

1
0

    बालाघाट जिले के वारासिवनी विकासखंड अंतर्गत आमगांव से बरबसपुर मार्ग के डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठी शिकायतों पर लोक निर्माण विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है।

     लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी. एस. अड़मे ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण खनिज निधि मद से कराया गया है। उन्होंने कहा कि डामरीकरण का कार्य पूरी तरह गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया गया है।

    उन्होंने आगे जानकारी दी कि वर्तमान में सड़क पर सोल्डर (किनारे) का कार्य प्रगति पर है। विभाग द्वारा मार्ग की जांच भी की जा चुकी है, जिसमें कहीं भी बी.टी. (बिटुमिनस) सरफेस खराब नहीं पाया गया है।

     कार्यपालन यंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायतें निराधार हैं और कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है।