Home छत्तीसगढ़ गुजरात के सीएम से मिले छत्तीसगढ़ के मंत्री विजय शर्मा और केदार...

गुजरात के सीएम से मिले छत्तीसगढ़ के मंत्री विजय शर्मा और केदार कश्यप

1
0

 

रायपुर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने मुलाकात की। इस अवसर पर सहकारिता मॉडल, विशेषकर डेयरी क्षेत्र में लोगों की सहभागिता के माध्यम से रोज़गार के कार्यों पर चर्चा की गई। मंत्री द्वय ने गुजरात के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं जिला भाजपा महामंत्री नितेश अग्रवाल उपस्थित रहे।