आने वाले दिनों में इसके तहत 200 बसें चलाने की योजना है। वर्ष 2025 में करीब 15 हजार सड़क दुर्घटनाएं हुई इसमें 6,700 लोगों की मौत हुई है, केदार कश्यप ने बताया कि अभी तक 37 एएनपीआर कैमरे लीकेज मार्ग में एवं 47 एएनपीआर कैमरे चेकपोस्ट और अन्य स्थानों में लगाए गए है। मई 2023 से 31 जनवरी 2026 तक 3 लाख 2 हजार वाहनों पर कुल 135 करोड़ का चालान किया गया, जिसमें से अब तक करीब 41 . 58 करोड़ का चालान जमा किया जा चुका है।



