Home छत्तीसगढ़ गोल्ड मेडल जीतकर लौटी प्रियंका का निगम नेता ने किया सम्मान

गोल्ड मेडल जीतकर लौटी प्रियंका का निगम नेता ने किया सम्मान

1
0

 

रायपुर। थाई बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रियंका साहू ने हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित नेशनल लेवल प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतकर रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उन्हें परिवार सहित आमंत्रित कर बॉक्सिंग ग्लव्स, ट्रैक सूट और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी माता नीरा साहू का भी सम्मान किया गया।प्रियंका ने बताया कि प्रतियोगिता में जाने से पहले उन्होंने आकाश तिवारी से सहयोग की बात कही थी, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार किया। प्रियंका ने वादा किया था कि वह गोल्ड मेडल जीतकर ही लौटेंगी, और उन्होंने अपना वादा निभाया। सम्मान समारोह में उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनके परिवार और प्रदेश को समर्पित है।प्रियंका के पिता का वर्ष 2005 में निधन हो गया था। उनकी माता नीरा साहू ने मजदूरी कर चार बेटियों का पालन-पोषण और शिक्षा दिला रही हैं। उनके मामा देवेंद्र साहू भी परिवार का सहारा बने हुए हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रियंका ने अपने कोच अनीश मेमन और टिकेश्वरी साहू के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। अब प्रियंका इंटरनेशनल स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में जुटी हैं। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।