Home छत्तीसगढ़ प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन

प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन

1
0

 

जिला रायपुर के समस्त विकासखंडों के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में दिनांक 7 जनवरी 2026 को आदरणीय जिला पंचायत सीईओ महोदय के निर्देशानुसार रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार, आवास एवं आजीविका से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से लाभ सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों के नामों का वाचन किया गया। साथ ही उन्हें आवास निर्माण हेतु प्राप्त किश्तों, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (कन्वर्जेन्स) के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों से आवास निर्माण कार्य को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का आग्रह किया गया।
आदरणीय मुख्यकार्य अधिकारी जिला पंचायत सीईओ सर द्वारा आज ग्राम पंचायतों मूंदड़ा, काठाडीह एवं टेकारी)में आवास दिवस मनाया गया एवं हितग्राहियों को चाबी दिया गया


रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को विकसित भारत – जी राम योजना की जानकारी दी गई। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी उपलब्ध कराए जाने, तथा जल संरक्षण, सिंचाई, भू-जल पुनर्भरण एवं वाटरशेड विकास जैसे कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने की जानकारी साझा की गई, जिससे रोजगार सृजन के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त आजीविका डबरी निर्माण के माध्यम से मत्स्य पालन एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों द्वारा ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने की संभावनाओं से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले रोजगार एवं आवास दिवस में सक्रिय सहभागिता करें, योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें तथा ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों में सहयोग सुनिश्चित करें।