Home छत्तीसगढ़ राजधानी में एक दिवसीय फैशन प्रदर्शनी,कोलकाता–कानपुर से पहुंचे डिजाइनर्स

राजधानी में एक दिवसीय फैशन प्रदर्शनी,कोलकाता–कानपुर से पहुंचे डिजाइनर्स

1
0

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिवसीय फैशन प्रदर्शनी “गुनेशा” के वेडिंग एंड विंटर एडिशन का आयोजन आज 4 दिसंबर को स्वर्णभूमि में आयोजित किया गया,उक्त जानकारी देते हुए आयोजिक सोनाली सलूजा ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया। वही प्रदर्शनी में हिस्सा लेने कानपुर,कोलकाता,नागपुर सहित देश के अनेक जिलों के 30 से अधिक डिजाइनर्स राजधानी पहुंचे है जहां वेडिंग एंड विंटर कलेक्शन सहित ज्वेलरी, एक्सेसरीज,होम डेकोर, किड्स वेयर सहित डिजाइनर लहंगे,सूट्स, कुर्तियां एवं साड़ी उपलब्ध रही।

इस दौरान समाजसेवी बिंदिया अग्रवाल एवं सविता गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीआयोजिका ने बताया कि शादी के पोशाक में पारंपरिक वेशभूषा एवं सुंदरता का मिश्रण कर खूबसूरत अंदाज में डिजाइन किए हुए बेहद ही शानदार कलेक्शन देखेंगे को मिले ।