Home छत्तीसगढ़ बैहर में युवक ने की युवती की गला रेतकर हत्या, बालाघाट में...

बैहर में युवक ने की युवती की गला रेतकर हत्या, बालाघाट में लोगांे ने देखा दिल दहला देने वाला मर्डर, प्रेम प्रसंग एंगल पर भी पुलिस कर रही जांच, ग्रामीणो में नाराजगी, चक्काजाम कर हो रहा प्रदर्शन

1
0
बालाघाट। जिले के बैहर में आमगांव फाटा चौक पर युवती समनापुर निवासी रितु भंडारकर की गला रेतकर हत्या कर देने के सामने आया वीडियो दिल दहला देने वाला हैं। युवक ने युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस, युवती की हत्या के हर बिंदुओं के साथ ही प्रेम प्रसंग एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस मामले में मृतिका की मां, चाचा धर्मेन्द्र भंडारकर ने बताया कि सुबह आमगांव से 10 बजे आमगांव फाटा में भतीजे ऋतु को छोड़ा था। जिसके बाद उसे गोलु खरे का फोन आया। जिसने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसे लेकर जिला अस्पताल लाया। यहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसपी आदर्शकांत शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की गला रेंतकर हत्या किए जाने के मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हम हत्या के एंगल से जांच कर रहे है। दिन दहाड़े युवती की सरेराह हत्या, जिले में महिला सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल है। आरोपी ने जिस निर्मम, तरीके से हत्या की है, वह अपराध की निर्ममता को बयां करती है, फिलहाल घटना के बाद युवती के परिजनों और ग्रामीणों में हत्याकांड को लेकर नाराजगी है। जिले में लाईव हत्या की वारदात ने लोगों को फिक्रमंद औ चितिंत कर दिया है। फिलहाल युवती का शव अस्पताल में है और परिजनों से जानकारी के साथ ही पुलिस, पूरी ताकत के साथ, स्थिति को नियंत्रण करने में लगी है। जिस तरीके का वीडियो है, उससे लोगो में भय पैदा हो रहा है।
जिला पंचायत सदस्य मंशाराम मड़ावी ने बताया कि युवती की दिन दहाड़े हत्या, उस वक्त कर दी गई जब ड्युटी करने आ रही थी। हत्यारे छिपा था। जिसने चौराहे पर हत्या कर दी, जिससे सब स्तब्ध है, हम मांग करते है कि बेटी की हत्या हुई है, उसके बदले हत्यारे को फांसी हो, उसके घर पर बुलडोजर चले, सरकार मृतिका को एक करोड़ मुआवजा दे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी पर रखे। अपनी मांग को लेकर अभी भी परिजन और ग्रामीण सड़को पर है, जिससे माहौल तनावपूर्ण है। एसडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि परिजनों से चर्चा करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, हमे इसे जघन्य मामला मानते हुए प्रयास करेंगे कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा हो और कड़ी सजा हो।