Home छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट मीटिंग: IT/IITS उद्योग के लिए 90 एकड़ भूमि को रियायती...

साय कैबिनेट मीटिंग: IT/IITS उद्योग के लिए 90 एकड़ भूमि को रियायती प्रीमियम दर पर किया जाएगा आबंटित, जानिए महत्वपूर्ण फैसले

1
0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है।

 

साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

1 – आदिवासी व माडा पॉकेट क्षेत्र के हितग्राही परिवारों को चना वितरण

कैबिनेट ने तय किया कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर माह मिलने वाला 2 किलो चना अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म से खरीदा जाएगा। यह खरीदी न्यूनतम सर्विस चार्ज पर की जाएगी। इसके साथ ही जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें पात्रतानुसार दिसंबर 2025 तक इसका वितरण कर दिया जाएगा।

2 – नवा रायपुर में आईटी हब को बढ़ावा

कैबिनेट की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवा रायपुर में आईटी/आईटीईएस उद्योग की स्थापना के लिए 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से आईटी सेक्टर में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और नवा रायपुर में तकनीकी व औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इससे शहरीकरण और आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।