BREAKING

देश

मोदी सरकार 3.0 को आज 1 साल पूरा, नड्डा भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

नई दिल्ली- मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को सोमवार को 1 साल पूरा हो गया है। वहीं, मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल मिलाकर 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र की एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की परिभाषा बदल दी है।

पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘सरकार की कई योजनाएं देश की ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गईं। स्वच्छ भारत मिशन से महिलाओं को गरिमा मिली। जनधन योजना से उन्हें बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया।

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। वहीं, विभिन्न राज्य और जिला स्तर के भाजपा मुख्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मोदी ने पिछले साल 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। वहीं, मोदी सरकार 3.0 के 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। PM के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के थे।

Related Posts