सभी वाहनों को कलेक्टर कार्यालय परिसर में रखा गया
बालाघाट- जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमले ने बालाघाट तहसील के ग्राम भमोड़ी एवं खैरी में छापामार कार्रवाई करते हुए खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।
खनिज विभाग के अनुसार 12 अगस्त 2026 को ग्राम भमोड़ी में जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। वहीं 13 अगस्त को ग्राम भमोड़ी से 2 तथा ग्राम खैरी से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया।
