व्यापारी ने भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, गृहमंत्री के नाम पर 2 लाख रु की वसूली, BJP जिलाध्यक्ष ने मांगा स्पष्टीकरण…

जबलपुर। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सोनू बचवानी के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। एक व्यापारी ने सोनू बचवानी के खिलाफ गृहमंत्री के नाम पर 2 लाख रु की वसूली का आरोप लगाया है।

पीड़ित व्यापारी ने की भाजपा संगठन और पुलिस से इस बाबत शिकायत की है। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक मिलावटखोरी के आरोपियों को NSA कार्रवाई से बचाने 2 लाख रु लेने का आरोप सोनू बचवानी के खिलाफ लगाया है।

इस शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोनू बचवानी से  स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सोनू बचवानी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को  गलत बताया है।

Exit mobile version