नई दिल्ली. हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 20 पैसे की हानि के साथ 875 रुपए प्रति 10 किलो रह गई. एनसीडीईएक्स में फरवरी माह में डिलीवरी वाले रिफाइंड सोयातेल के अनुबंध का भाव 20 पैसे या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 875 रुपए प्रति 10 किलो रह गए जिसमें 54,335 लॉट के लिए कारोबार हुआ. रिफाइंड सोयातेल के मार्च माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 1.4 रुपए की हानि के साथ 865 रुपये प्रति 10 किलो रह गए जिसमें 30,625 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई.
- Home
- रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में गिरावट
रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में गिरावट
-
By ARVIND - 3
- 0

Related Content
-
एक ही मकान में तीन बार चोरी, पुलिस के हाथ अब भी खाली
By ARVIND 2 years ago -
भाटापारा नगरपालिका सामान्य घोषित विकास प्रमुख दावेदार
By ARVIND 2 years ago -
आक्सीजन जोन के म्यूजिकल ग्रुप नववर्ष समारोह मनाया गया
By ARVIND 2 years ago -
कोरोना पॉजिटिव लोग जल्द चाहते हैं रिकवरी तो भूलकर भी डाइट में शामिल न करें ये चीजें
By ARVIND 5 years ago -
हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं ये फूड्स, बढ़ते बच्चों की डाइट में जरूर करें शामिल
By ARVIND 5 years ago -